पौधे की सुरक्षा हेतु जनता का किया गया आह्वान

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : नगर पालिका परिषद द्वारा बुधवार को नगर के तुलसी उद्यान में वार्षिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी और अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ईओ प्रदीप गिरी ने बताया कि शासन से प्राप्त लगभग 4400 पौधों का रोपण नगर में विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। जिसमें आज का पौधारोपण एक अहम पड़ाव रहा। देर शाम तक रोपण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखरेख को अपनी जिम्मेदारी समझे। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है। इसकी नियमित देखभाल और संरक्षण जरूरी है। सभी नगरवासी न केवल पौधे लगाएं, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसके संरक्षण हेतु प्रेरित करें।






