उत्तरकाशीउत्तराखंड

पुरोला: सात दिवसीय एनएसएस शिविर का अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ समापन हो गया।राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत कुरुड़ा में 23 मार्च से शुरू किया गया था जिसमे 50 स्वयंसेवियों ने सक्रिय सहभागिता की।

शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौहर फातिमा एवं भूपाल सिंह कार्की के निर्देशन में संपन्न किया गया। शिविर के अंतिम दिवस समापन अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी गौहर फातिमा में जानकारी देते हुए कहा कि शिविर अवधि के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा विविध रचनात्मक एवं जनोपयोगी गतिविधियाँ संचालित की गईं इसके अतिरिक्त ग्राम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु नालियों का निर्माण, मार्गों का सुधार, प्लास्टिक अपशिष्ट का संकलन एवं निस्तारण, स्वच्छता अभियान,बृक्षारोपण तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही, सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक, प्रेरक नारों एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

शिविर मे आयोजित बौद्धिक सत्रों में प्राचार्य डॉ0 ए0के0 तिवारी सहित डॉ.गणेश प्रसाद रतूड़ी, विनोद कुमार एवं दीपक सिंह द्वारा स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दीक्षा रावत, जयेंद्र सिंह रावत, PTA अध्यक्ष गिरवीर सिंह रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद,अजय कुमार,प्रीतम कैंतुरा,अमृता रावत,अष्ठम सिंह,सरोज आदि सहित कई ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button