उत्तर प्रदेशमहोबाराज्य खबरें

सागर-कानपुर हाईवे पर शराब दुकान के पास खुलेआम शराबखोरी, संरक्षण पर उठे सवाल

जन एक्सप्रेस/महोबा: सागर-कानपुर हाईवे स्थित एक विदेशी शराब की दुकान के बगल में खुलेआम शराब पिलाए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान के पास ही बैठाकर ग्राहकों to शराब परोसी जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था और आबकारी नियमों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि यह व्यवस्था वैध है तो क्या जिला आबकारी अधिकारी द्वारा लाइसेंस धारक को ऑन-साइट शराब पिलाने की अनुमति दी गई है? वहीं, मौके पर मुर्गा, मछली और चावल परोसे जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि इसकी अनुमति किस विभाग ने दी।

लोगों ने जिला फूड अधिकारी की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री परोसी जा रही है तो यह खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हो सकता है।

फिलहाल मामले में संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button