:जौनपुरउत्तर प्रदेश

सिस्टम के जाल में फंसे दुबे जी, बाहर कैसे निकले गरीब ब्राह्मण ? जौनपुर में जालिम कौन ?

सबर्ण आर्मी ने लिया मामले का संज्ञान जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की बात कही

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : नेवड़िया थाना क्षेत्र के एक युवक आनंद दुबे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जौनपुर पुलिस और कुछ गांव के दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवक रोते-बिलखते हुए खुद को झूठे एससी/ एसटी मुकदमे में फंसाने की बात कह रहा है और न्याय की गुहार लगा रहा है। इतना ही नहीं, आनंद दुबे ने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की भी आशंका जताई है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

युवक ने अपने वीडियो में उन दबंग व्यक्तियों के नाम भी स्पष्ट रूप से बताए हैं, जिनपर पुलिस से मिलीभगत कर षड्यंत्र रचने का आरोप है। वीडियो में युवक की मानसिक स्थिति बेहद व्यथित नजर आ रही है और उसकी बातों से स्पष्ट है कि वह लंबे समय से मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना का शिकार हो रहा है।

वहीं सबर्ण/आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पर डालते हुए तत्काल नेवड़िया थाना प्रभारी निरीक्षक से बात कर इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेने को कहा गया। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले को लेकर सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी सक्रियता दिखाई जा रही है। संगठन के प्रतिनिधि आनंद दुबे से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि युवक को मानसिक सहयोग व न्याय दिलाया जा सके।

सवाल यह है कि:

  • क्या आनंद दुबे सच में झूठे मुकदमे का शिकार हैं?
  • किन दबंगों ने उनके खिलाफ यह साजिश रची?
  • जौनपुर पुलिस की भूमिका इसमें कितनी निष्पक्ष रही?

बहरहाल सोशल मीडिया पर जो चल रहा है और मामला जल्द संज्ञान में नहीं लिया गया और कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई, तो इसका उत्तरदायित्व संपूर्ण प्रशासन, समाज और संबंधित संगठनों पर होगा।

जन एक्सप्रेस जौनपुर पुलिस प्रशासन से अपील करता हैं कि इस गंभीर प्रकरण की अविलंब निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि एक निर्दोष युवक को न्याय मिल सके और उसके जीवन की रक्षा की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button