टॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशराज्य खबरेंवायरल

रणवीर अलहाबादिया और समय रैना को राजनीतिक दलों से जोड़ना सही या गलत? देखे यहाँ

जन एक्सप्रेस/लखनऊ : भारत में छोटी सी भी कंट्रोवर्सी होने के बाद एक व्यक्ति विशेष को टारगेट करके ट्रोल करना आम बात है। इस कथन का साक्ष्य प्रमाण है, कुछ ही दिन इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर अलहाबादिया और समय रैना की वजह से हुई हुई कंट्रोवर्सी। इंडियाज गॉट लेटेंट’ यूट्यूब शो विवाद के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना की एक तस्वीर को शेयर कर रहे हैं, जिसमें वे भारतीय जनता पार्टी का पटका पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे है कि उनके पास बीजेपी में शामिल होने के अलावा कोई और दूसरा विकल्प नहीं बचा है। तो आएये देखते है इस दावे में कितना सच है, और कितना फरेब,

पोस्ट को 10.5 हजार से अधिक बार देखा गया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने 17 फरवरी 2025 को यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे भाजपा का पटका पहने हुए दिख रहे हैं, और दावा किया कि मामला सुलझ गया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, अंतिम रास्ता यही शेष है..” इस पोस्ट को 10.5 हजार से अधिक बार देखा गया।

तस्वीर 98 प्रतिशत AI निर्मित है

वायरल दावे का सच जानने के लिए संबंधित कीवर्ड से गूगल ओपन सर्च किया गया, लेकिन पीटीआई को ऐसी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इस बात कोई जिक्र किया गया हो। जब डेस्क ने वायरल तस्वीर को ध्यान से देखा, तो उसमें कई गड़बड़ियां नजर आईं, जो यह दिखाती हैं कि यह तस्वीर एआई से बनाई गई है। जैसे, तस्वीर को बहुत ज्यादा एडिट किया गया था, और बैकग्राउंड के रंग भी अजीब दिख रहे थे। साथ ही, रणवी र अल्लाहबादिया और समय रैना के चेहरे ऐसे लगे जैसे उन्हें जबरन जोड़ा गया हो। नीचे दी गई तस्वीर में यह साफ नजर आ रहा है।

जांच को बढ़ाते हुए एआई डिटेक्टर टूल ‘Hive Moderation’ की मदद से वायरल तस्वीर को स्कैन किया गया। जांच में सामने आया कि इस तस्वीर को संभवतः एआई टूल्स के जरिये तैयार किया गया है। ‘Hive Moderation’ पर मिले रिजल्ट के अनुसार, वायरल तस्वीर 98 प्रतिशत AI निर्मित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button