राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष: पुरोला जिला में सेवा संकल्प और समर्पण गोष्ठी

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: संघ शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पुरोला जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को सेवा संकल्प व समर्पण भाव को लेकर प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित गोष्ठी में प्रान्त व जिला स्तर के संघ अधिकारियों ने गोष्ठी को सम्बोन्धित करते हुए संघ के कार्यों, संघ की रीति-नीति व संघ के राष्ट्रीयता के लिए समर्पण पर विस्तृत व्यख्यान देकर संघ से जुड़े लोगों को संघ विचार धारा को घर घर व जन जन तक पंहुचाने का आव्हान किया।
गोष्ठी में संघ के सहप्रांत सम्पर्क प्रमुख डॉ0 अभय जी ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ की आयु 100 वर्ष की हो गयी है जंहा संघ ने संघ स्थापना से लेकर अबतक राधट्रीय एकता,अखंडता व सनातन की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हुए राष्ट्रीय प्रेम को जगाने का काम किया, संघ ने शाखाओं के माध्यम से जन जन तक शारीरिक मजबूती के साथ मानशिक व राष्ट्रीय तथा सनातन की मजबूती के मूलमंत्र को समाज के हर क्षेत्र में पंहुचाने का कार्य किया, उन्होंने कहा कि केवल सनातन ही नही हम सबको मिलकर भारत के जन जन को एक आदर्श व कर्तव्य के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाने का कार्य निरन्तर करते रहना है।

कहा कि राष्ट्रीय एकता से ही देशविरोधी ताकतों से सुरक्षित रह सकते हैं। वक्ताओं ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारत को विश्व पटल पर अग्रणी रखने के लिए हम सबको अपनी आने वाली पीढ़ियों में भी अपनी संस्कृति,संस्कारों व आदर्शों के बीज अंकुरित करने की जरूरत है तभी हम अपनी राष्ट्रीय परम्पराओं को जीवंत रख सकते हैं। कार्यक्रम में विभाग संघ चालक जयपाल, जिला संघ चालक कबूल पँवार,जिला कार्यवाह दिनेश सहित व्यवस्था प्रमुख प्रभात बिजल्वाण, बलदेव रावत,फकीर चंद रावत,नवीन जी, अजीत, पुलम,राजपाल,रामचन्द्र पँवार,अमित नौडियाल,एलम पँवार, बिक्रम रावत,त्रेपन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।






