:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

सील के बाद भी ‘ओपन’! सिस्टम को चुनौती देता रसूलाबाद का विवादित अस्पताल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। रसूलाबाद क्षेत्र का चर्चित दिशा हॉस्पिटल एंड मल्टीस्पेशलिटी सेंटर नियम-कानून को धता बताते हुए खुलेआम संचालित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह वही अस्पताल है जिस पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन फिर भी इसके हौसले बुलंद हैं।

कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित?

सूत्रों के मुताबिक, यह अस्पताल बिना वैध पंजीकरण और आवश्यक मानकों के ही संचालित हो रहा है। पहले भी मीडिया में मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील किया, लेकिन यह कार्रवाई ज्यादा दिन तक प्रभावी नहीं रह सकी। कुछ ही समय बाद फिर से अस्पताल के दरवाजे खुल गए और संचालन शुरू हो गया।

दो बार सील, फिर भी चालू!

अक्टूबर 2025 में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापा मारकर उसे सील किया था। उस दौरान भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया और संचालक डॉक्टर आशीष गौतम को हिरासत में भी लिया गया। इसके बावजूद दोबारा वही हालात अस्पताल फिर से चालू!

रसूख के आगे बेबस प्रशासन?

स्थानीय चर्चाओं में यह बात जोर पकड़ रही है कि अस्पताल संचालक के प्रभाव और दबंगई के चलते प्रशासनिक कार्रवाई बेअसर साबित हो रही है। सवाल यह उठता है कि जब एक ही अस्पताल पर बार-बार कार्रवाई के बाद भी सुधार नहीं हो रहा, तो आखिर जिम्मेदारी किसकी है?

स्वास्थ्य विभाग पर उठे तीखे सवाल

जनता के बीच अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है? यदि अस्पताल मानक विहीन है, तो स्थायी रूप से बंद क्यों नहीं किया जा रहा?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button