पीएम सूर्य घर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू
मध्यवर्गीय परिवार के लिए लाभप्रद होगी यह योजना

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: सिरकोनी विकास खण्ड में गुरुवार को पीएम सूर्य घर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया गया। इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
ज्ञात हो पीएम सूर्य घर बिजली योजना में तीन किलोवाट की बिजली संयंत्र पर 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।तीन किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप प्लांट पर केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपये तथा प्रदेश सरकार द्वारा 30 हजार रुपये की छूट मिल रही है।तीन किलोवाट का आवासीय कनेक्शन का बिल दो हजार एक सौ से दो हजार पांच सौ के बीच आता है।सोलर पैनल लगने से यह बिल मात्र तीन से चार सौ रुपये ही आएगा।सोलर प्लांट किश्तों पर लगवाया जा सकता है।इसी प्रकार दो किलोवाट के संयत्र पर 70 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।इस प्लान में केंद्र सरकार 80 हजार रुपये तथा प्रदेश सरकार 30 हजार रुपये सब्सिडी देगी।यह भी किश्तों पर मिल सकेगा।
खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने बताया कि इस योजना के लिए आधार कार्ड,बिजली कनेक्शन का स्लिप चाहिए।इससे लोगो का काफी फायदा मिलेगा।गुरुवार से रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो गया है।तीन लोगों का स्टॉप ब्लॉक में इस काम के लिए लगाया गया है।सचिवों तथा प्रधानों के जरिये आम जनता तक संदेश पहुंचाया जा रहा है।






