कौशांबी में बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत! प्रशासन ने 50 परिवारों तक पहुंचाई सहायता
यमुना की बाढ़ से डूबे गांव, प्रशासनिक टीम ने दौरा कर सुनी पीड़ितों की पीड़ा, वितरित की जरूरी सामग्री

जन एक्सप्रेस मंझनपुर (कौशांबी): यमुना नदी में आई बाढ़ के चलते कौशांबी के 11 गांवों में तबाही मची हुई है। पभोषा, भवनसुरी और गढ़वा जैसे गांवों में बाढ़ का पानी करीब 46 परिवारों के घरों में घुस चुका है, जिससे लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर 50 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।
जनप्रतिनिधियों ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निर्देश
एसडीएम एस.पी. वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायक लाल बहादुर और जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने संयुक्त रूप से गांवों का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए एसडीएम को उनके निराकरण के निर्देश दिए गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि हर पीड़ित तक सहायता पहुंचाई जाएगी।






