शीतलहर से राहत: विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने मुसहर परिवारों में बांटे कंबल
सरकार की प्राथमिकता है अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ : डॉ. आर.के. पटेल

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने रविवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में विकासखंड रामनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय रनोपुर में मुसहर परिवारों को शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर राहत और संतोष दिखाई दिया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि मुसहर परिवारों सहित समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्गों को आवास, राशन और अन्य सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाए। जिला प्रशासन इन वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोकतांत्रिक सहभागिता बढ़ाने और पात्र नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।






