उत्तर प्रदेशगाजियाबादराज्य खबरें

गाजियाबाद में ई-सम्मन अथवा नोटिस वारंट को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद : अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें मुख्यालय, उत्तर प्रदेश , लखनऊ नवीन अरोरा और उनकी तकनीकी टीम द्वारा गाजियाबाद के पुलिस लाइन के परमजीत सभागार में गोष्ठी आयोजित किया गया , जिसमें द् ई-सम्मन पोर्टल व्यवस्था की प्रगति और समीक्षा एवं वर्तमान में चल रहे इसके संचालन के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से समीक्षा की गयी ।

मॉडल को पी0पी0टी0 के माध्यम से गोष्ठी में किया गया प्रदर्शित
मुख्यालय की तकनीकी टीम द्वारा मध्य प्रदेश ई-सम्मन मॉडल को पी0पी0टी0 के माध्यम से गोष्ठी में प्रदर्शित किया गया । वर्तमान में गाजियाबाद में पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में दिनांक 24 जनवरी 2025 से सभी थानों में ई-सम्मन पोर्टल के माध्यम से माननीय न्यायालय से जारी सम्मन अथवा वारण्ट एवं आदेशिकाओं की तामीला किया जा रहा है । अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नोडल अधिकारी ई-सम्मन पोर्टल द्वारा कमिश्नरेट गाजियाबाद में ई-सम्मन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सम्मन अथवा वारण्ट ,नोटिस की तामीला में आ रही समस्या अथवा सुझाव के बारे में अवगत कराया गया। जिसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें मुख्यालय एवं तकनीकी टीम द्वारा ई-सम्मन व्यवस्था के सम्बंध में विस्तृत रुप से आ रही समस्याओं के निदान से अवगत कराया गया । जनपद न्यायालय की तकनीकी टीम द्वारा भी अवगत कराया गया कि सम्मन अथवा वारण्ट, नोटिस को माननीय न्यायालय के सीआईएस पोर्टल द्वारा एन स्टेप के माध्यम से पुलिस के आईसीजीएस ई-सम्मन पोर्टल को भेजा जाता है । उक्त सम्बंध में अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें, मुख्यालय, उ0 प्र0, लखनऊ द्वारा निर्देशित किया गया कि कमिश्नरेट गाजियाबाद में शत-प्रतिशत तामीला ई-सम्मन मोबाइल एप के माध्यम से कराया जाये, एवं न्यायालय और पुलिस द्वारा आपस में समन्वय स्थापित कर सम्मन, वारण्ट, नोटिस का शत-प्रतिशत तामीला कराये जिससे ई-सम्मन पायलेट प्रोजेक्ट का सफल क्रियान्वयन हो सके । इसके साथ ही जो भी तकनीकी समस्याए ई-सम्मन पोर्टल संचालन में आ रही है उसको समय -समय पर तकनीकी मुख्यालय को अवगत कराये, जिससे आ रही समस्यों का समयबद्ध निस्तारण कराया जा सके ।

 

पोर्टल संचालित कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारीगण रहे मौजूद
उक्त गोष्ठी में कमिश्नरेट गाजियाबाद से पुलिस उपायुक्त नगर ट्रांस हिण्डन , ग्रामीण जोन, अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध नोडल अधिकारी ई-सम्मन पोर्टल, सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम एवं जनपद न्यायालय के प्रतिनिधि के रुप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नोडल एन स्टेप अपनी तकनीकी टीम के साथ तथा समस्त थानों पर ई-सम्मन पोर्टल संचालित कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button