उत्तर प्रदेशचित्रकूट

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

30 जून तक सभी मजरों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट : जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्टर सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सिलौटा मुस्तकिल पेयजल योजना के अंतर्गत 143 मजरों में से 103 मजरों में नियमित जलापूर्ति प्रारंभ हो चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष 39 मजरों में 30 जून 2025 तक शत-प्रतिशत जलापूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत अब तक 179 मजरों में जलापूर्ति शुरू की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने कहा कि 258 मजरों में भी निर्धारित समय सीमा तक जल की नियमित आपूर्ति प्रारंभ की जाए।

चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत 1201 मजरों में से 321 मजरों में जल आपूर्ति चालू हो चुकी है। जिलाधिकारी ने जल निगम को निर्देशित किया कि 30 जून तक 450 मजरों में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

जल निगम में कंट्रोल रूम की स्थापना, वरिष्ठ अभियंताओं की तैनाती

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जल समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जल निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए, जहां दो वरिष्ठ सहायक अभियंता समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें।
तैनात अधिकारी:

सहायक अभियंता शोभित गुप्ता — मोबाइल: 7007211124

सहायक अभियंता गुलाम सिबटेन — मोबाइल: 7275340328

क्रियाशील नहीं हुए जल टंकियों को जल्द करें सक्रिय

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सिलौटा, चांदी बांगर और रैपुरा पेयजल योजना के अंतर्गत जो ओएचटी/ओएसटी टंकियां अभी तक क्रियाशील नहीं हुई हैं, उन्हें जल्द सक्रिय किया जाए। साथ ही अवशेष कार्यों को जूनियर इंजीनियर एवं टीपीआई के माध्यम से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। इनकी रिपोर्ट प्रतिदिन अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को प्रस्तुत की जाए।

जिलाधिकारी ने एलएनटी और जीवीपीआर जैसी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे प्रयाप्त मैनपॉवर व मशीनरी लगाकर सभी मजरों में कार्य जल्द पूरा करें।

जिन ग्रामों में 7% जलापूर्ति का दावा किया जा रहा है, वहां संयुक्त जांच टीम ग्राम प्रधान, सचिव, जेई और टीपीआई अभियंताओं के साथ जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड की अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रैपुरा योजना के अंतर्गत आ रही बिजली समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने को कहा गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम आशीष भारती, सहायक अभियंता महावीर सिंह सहित संबंधित विभागों व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button