उत्तर प्रदेशबहराइचहादसा

गोंडा बहराइच मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, तीन की मौत, 13 घायल

डीएम, एसपी और एआरएम ने घायलों का जिला अस्पताल पहुँच कर जाना हाल

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

  • वयस्क मृतक परिजनों को 7:50 लाख, अयस्क मृतक परिजनों को 2. 50 लाख रुपए और घायलों को उपचार के लिए 05 हजार रुपए की अहेतुक सहायता देने की घोषणा 

बहराइच। बुधवार की दोपहर गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में रोडवेज बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस पर सवार कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हादसे में बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डीएम, एसपी और एआरएम परिवहन निगम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डीएम ने समुचित इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए। मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता देने की जिला अधिकारी ने घोषणा की है।

गोंडा से रोडवेज बस बहराइच के लिए बुधवार सुबह 10:00 बजे के आसपास रवाना हुई। रोडवेज बस गोंडा बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहड़ा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के निकट पहुंची तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर में रोडवेज बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। बस पर कई लोग सवार थे। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और चीख पुकार मच गई। रोडवेज बस ट्रैक्टर की टक्कर की घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जानकारी पुलिस को दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फोन कर एंबुलेंस बुलवाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पयागपुर पुलिस क्षेत्राधिकार पयागपुर और अपर पुलिस अधीक्षक नगर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इस घटना में बहराइच के ग्राम रामनगर डीहा थाना रामगांव निवासी शिवम 8 वर्ष थाना कोतवाली देहात के ग्राम रंजीत पुर निवासी सना 1 वर्ष थाना विशेश्वरगंज के ग्राम शरबती निवासी अर्पित 10 वर्ष वह शिवराज 35 वर्ष जनपद गोंडा के ग्राम नवादा निवासी मीना 50 वर्ष पटेल नगर की समा 35 वर्ष, तथा बिहार के बेगूसराय जिले के थाना शाहपुर के ग्राम टीहा निवासी गौरव 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन घायलों में शिवम, सना और मीना की मृत्यु हो गई। जबकि हादसे में 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा महर्षि बालार्के जिला चिकित्सालय पहुंचे। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश डीएम ने दिया।

अधिकारियों ने मृतक परिजनों से मुलाकात की और उन्हें बनाया साथ ही हर संभव सहायता प्रदान जाने का आश्वासन दिया। चिकित्सालय में मौजूद एआरएम प्रेम कुमार ने डीएम और एसपी को बताया कि परिवहन विभाग द्वारा वयस्क व्यक्तियों के आश्रितों को 7.5 लाख, अवयस्क मृतक परिजनों को ढाई लाख रुपए तथा घायलों को ₹5000 प्रति घायल आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। जिस पर जिलाधिकारी में निर्देश दिया कि मृतक परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर विभाग द्वारा नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button