जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर पुरोला से प्रारंभ हुआ। पथ संचलन नगर के मुख्य बाजार पुरोला से होते हुए पुनः सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन एवं एकरूपता का परिचय देते हुए नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।
पथ संचलन से पूर्व जिला प्रचारक नवीन जी ने बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार के आदर्शों पर चलते हुए स्वयंसेवक सदैव समाजहित को सर्वोपरि मानते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करें। इस अवसर पूर्व विधायक मालचंद, बलदेव रावत,गोविंद राणा,प्रभात,फकीर चंद रावत, जगमोहन रावत, बलदेव असवाल,सुनिल भंडारी, शुभम् नोडियाल,अनूप,संजय रावत, मोहन प्रसाद नौटियाल, बलदेव रावत,राजेन्द्र शर्मा,अमीचन्द शाह,राजपाल पँवार,नवीन गैरोला, एलम पँवार आदि दर्जनों राष्ट्रीय स्वयं सेवक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।






