Politicsउत्तर प्रदेशलखनऊ

आरटीआई विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

सूचना का अधिकार संगठन को और अधिक गतिशील बनाने पर हुआ मंथन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को मिली पदोन्नति

जन एक्सप्रेस/लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार विभाग (आरटीआई) की मासिक समीक्षा बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट के मौन से की गई।

बैठक में विभाग के चेयरमैन ने बीते एक माह के दौरान प्रदेश व जिला/शहर स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा मांगी गई आरटीआई सूचनाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही संगठनात्मक मजबूती, जवाबदेही एवं जन सरोकारों को लेकर विभाग को अधिक सक्रिय बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

पदाधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट और अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों की सराहना की गई। प्रदेश सचिव कीर्तिप्रकाश पाण्डेय और राजेश कुमार सिंह को विभाग का प्रदेश महासचिव पद देकर पदोन्नति प्रदान की गई, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित उठवाल, महेन्द्र श्रीवास्तव, सीमा देबनाथ, अनुज पटेल, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र श्रीवास्तव, रामानंद राजपूत, किशन कुमार गुप्ता, नज़ाकत चौधरी, रामशीष मौर्य, मंसूर अली सलमानी, नवीन सक्सेना, राजेश कुमार तथा लखनऊ, वाराणसी व जालौन से आए ज़िला चेयरमैन और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button