लव जिहाद पर सख्त कानून की मांग, सचिन वशिष्ठ ने सरकार से की कड़ी अपील

जन एक्सप्रेस दिल्ली | बढ़ती घटनाओं पर जताई गहरी चिंता विश्व हिन्दू महासंघ के कोषाध्यक्ष सचिन वशिष्ठ ने लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसे समाज और राष्ट्र के लिए एक गंभीर चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जो बेटियों की सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरे की घंटी है।
योजनाबद्ध साजिश का आरोप
दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सचिन वशिष्ठ ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में यह स्पष्ट रूप से सामने आया है कि पहचान छिपाकर, नाम बदलकर और झूठे प्रेम जाल में फंसाकर बेटियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने इसे केवल व्यक्तिगत अपराध न मानते हुए एक सुनियोजित सामाजिक और सांस्कृतिक षड्यंत्र करार दिया।
मौजूदा कानूनों को बताया अपर्याप्त
सचिन वशिष्ठ ने कहा कि वर्तमान में मौजूद कानून ऐसे मामलों से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, जिसके चलते कई बार अपराधी कानूनी खामियों का लाभ उठाकर बच निकलते हैं। उन्होंने मांग की कि लव जिहाद से जुड़े मामलों में त्वरित जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा का स्पष्ट प्रावधान किया जाए।उन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू महासंघ इस विषय को लेकर लगातार जनजागरण अभियान चला रहा है, ताकि समाज और परिवार समय रहते सतर्क हो सकें। उन्होंने विशेष रूप से माता-पिता से अपील की कि वे अपनी बेटियों के साथ खुला संवाद बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें। सचिन वशिष्ठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हम किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन धोखे, दबाव और साजिश के माध्यम से किए जाने वाले धर्मांतरण और शोषण के खिलाफ सख्त कानून समय की आवश्यकता है।”अंत में उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बेटियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लव जिहाद पर एक कठोर और प्रभावी कानून शीघ्र लागू किया जाए, जिससे समाज में भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।






