उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर
रोडवेज बस ड्राइवर सुवेक सिंह की हादसे में हुई मौत से दुखी रोडवेज कर्मियों ने दो मिनट का मौन

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: मध्यप्रदेश के नवगांव से लखनऊ जा रही रोडवेज़ बस नम्बर- UP78JT 7154 हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र के उजनेड़ी के पास ट्रक से टकराकर बड़े हादसे का शिकार हो गई थी, इस हादसे में चरखारी निवासी मुसाफिर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पहले ही मौत हो गई थी, जबकि हादसे में बुरी तरह जख्मी हुये बस ड्राइवर सुवेक सिंह की इलाज के दौरान कानपुर में रात 11 बजे मौत हो गई, सुवेक सिंह की अचानक हुई मौत ने उनके परिवार के साथ ही उनके दोस्तों और सहयोगियों के साथ ही स्टाफ के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है, हमीरपुर डिपो के सभी कर्मचारियों ने दुखी मन से 2 मिनट का मौन रखने के साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।






