पीलीभीत

संपूर्णानगर चीनी मिल ने 22 फरवरी तक का गन्ना पेमेंट भेजा

पेमेंट आने से होली का रंग हुआ चटक-गुझिया की बढ़ गई मिठास

हजारा(पूरनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर ने 22 फरवरी तक का गन्ना भुगतान किसानों के खातों में भेज कर होली के त्यौहार की खुशियों को दुगना कर दिया है।
लखीमपुर खीरी-पीलीभीत परिक्षेत्र की किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर ने 22 फरवरी 2024 तक का कृषकों से खरीदें गये गन्ना का भुगतान(बीस करोड़ छियान्नवे लाख छ:हजार रुपये)कृषकों के संबंधित बैंक खातों में भेज दिया है।चीनी मिल द्वारा गन्ने का भुगतान भेज देने से कृषकों के होली का रंग चटक हो गया है, तो वही गुझिया की मिठास भी बढ़ गई है।इधर पाक रमजान माह में भी मुस्लिम किसान भाइयों को भी सहूलियत मिल गई है।गन्ना भुगतान भेजने की जानकारी किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर की प्रधान प्रबंधक विनीता सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button