जनहित में निरंतर कार्य कर रहा है सत्यपथ फाउंडेशन-आनन्द जायसवाल

जन एक्सप्रेस/सुल्तानपुर। सत्यपथ फाउंडेशन के तत्वावधान में 501 जरूरत मन्दोँ को कम्बल वितरित किया गया। जरूरतमंदों की मदद पुनीत एवं महान कार्य है। ठंड के मौसम में बुजुर्गों के लिए गर्म कपड़ों का दान प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को करना चाहिए।
नगर पँचायत कादीपुर मेँ सत्यपथ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी पँ. राम मिलन तिवारी (एड.) ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कादीपुर चेयरमैन आनन्द जायसवाल ने कहा कि मानव सेवा सबसे बडी सेवा होती है।
उन्होंने कहा कि सत्यपथ फाउंडेशन समाजसेवा के क्षेत्र में निरन्तर सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ठँड मेँ बुजुर्गों को सर्वाधिक देखभाल व सहयोग की जरूरत होती है जिसमें कम्बल सहायक होगा। समाजसेवी डा. सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि सत्यपथ फाउंडेशन के सँरक्षक विवेक तिवारी ने धार्मिक, साँस्कृतिक क्षेत्रों में कार्य करने के साथ साथ शिक्षा, चिकित्सा व समाजसेवा मेँ भी नया कीर्तिमान बनाया है।
सत्यपथ फाउंडेशन जरूरत मन्दोँ का सहयोगी
सामाजिक कार्यकर्ता अमरीश मिश्र ने सत्यपथ फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सत्यपथ फाउंडेशन ने सामाजिक क्षेत्रों में जीवनोपयोगी कार्य कर जरूरत मन्दोँ का सहयोगी बना है। इस अवसर पर चेयरमैन आनंद जायसवाल ने मुख्य अतिथि पँ. राम मिलन तिवारी व अमरीश मिश्र को अँगवस्त्र भेँटकर सम्मानित किया।
समाजसेवी डा. सुरेंद्र तिवारी ने चेयरमैन जायसवाल को अँगवस्त्र भेँटकर सम्मानित करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान किया। इस अवसर पर 501 जरूरत मन्दोँ को कम्बल वितरित किया। कार्यक्रम में शिवमँगल सिँह, उत्कर्ष मोदनवाल, सूर्यलाल गुप्ता, राजकुमार, अजय सोनी, सन्तोष सिँह, अँकित जायसवाल समेत नगर पँचायत के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-