जौनपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों को 10 माह से वेतन नहीं
EDD-II के उपखंडों में कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (EDD-II) के तहत विभिन्न उपखंडों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को पिछले 10 महीनों से वेतन नहीं मिला है। इस कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित उपखंडों में बरसठी, सिकरारा, नेवढ़िया, सिंगरामऊ और रामपुर शामिल हैं। ऑपरेटरों का कहना है कि उनसे लगातार काम लिया जा रहा है, लेकिन उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, पिछले चार महीनों से उन्हें यह आश्वासन दिया जा रहा है कि मार्च 2025 तक का बकाया वेतन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
वेतन न मिलने के कारण कंप्यूटर ऑपरेटरों के सामने जीवन-यापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इस संबंध में EDD-II के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा






