उत्तर प्रदेशबांदा

ट्रक की टक्कर से बाल-बाल बचे एसडीएम,होमगार्ड हुआ घायल

ट्रक को किया सीज,ड्राइवर का किया गया शांति भंग में चलान

[जन एक्सप्रेस/बांदा: शाम साढ़े 6 बजे मोरंग भरे ट्रक को पकड़ने को लेकर शहर की तरफ से एसडीएम अपने आवास जा रहे थे तभी उन्हें रास्ते में ट्रक को चेक करना चाहा लेकिन ट्रक वाले ने नहीं रोका लेकिन जब एसडीएम द्वारा ट्रक पीछा किया गया तो ट्रक वाले ने एसडीएम को कार पर टक्कर मार दी जिससे होम गार्ड को चोट आ गई जिसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम व ड्राइवर को घेर लिया जिसके चलते ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विरोध किया।जिससे ड्राइवर को राहत मिल सकी और इसके बाद एसडीएम ने पुलिस बुलाकर ट्रक समेत ड्राइवर पर कार्यवाही की।मामला गिरवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव का है जहां पर नरैनी एसडीएम अमित शुक्ला मुख्यालय से नरैनी जा रहे थे तभी पैगंबरपुर के पहले एक ट्रक मोरंग भरकर शहर की तरफ जा रहा था तभी एसडीएम ने जैसे रोकना चाहा तो ट्रक ड्राइवर द्वारा एसडीएम की गाड़ी में टक्कर मार कर भागने लगा जिससे एसडीएम ने गिरवा थाने में फोन कर फोर्स बुलाई और बड़ोखर बुजुर्ग गांव में ट्रक को घेर कर पकड़ किया और आरोप ये भी है कि एसडीएम ने ट्रक ड्राइवर कुलदीप तिवारी निवासी खन्ना थाना महोबा जिला महोबा को मारना शुरू कर दिया।जिससे मौके में मौजूद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर ड्राइवर को बचाया लेकिन इस सभी मामले से शहर-सतना-नरैनी मार्ग लगभग 4 घंट बाधित रहा लेकिन विरोध के बाद ड्राइवर को ट्रक लेकर थाने में खड़ा करने के लिए कहा जिसके बाद ट्रक के विरुद्ध अवैध खनन और अवैध परिवहन को लेकर सीज कर दिया गया।और इसके बाद ट्रक चालक के विरुद्ध शांति भंग मामले में चलान कर दिया गया है वहीं गिरवा थाना प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि ड्राइवर का शांति भंग मामले में चलान कर दिया गया है।और ट्रक पर कार्यवाही कर सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button