बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

जन एक्सप्रेस/महराजगंज।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नो मेंस लैंड क्षेत्र में बुधवार को 22वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में मित्र राष्ट्र नेपाल आर्म पुलिस पुलिस फोर्स के जवानों ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों के साथ आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया।बीओपी कमांडर आलोक नाथ ने बताया की अभियान का उद्देश्य सीमा क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना था, जिससे दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। इस दौरान जवानों और स्थानीय नागरिकों ने सीमा पर फैली गंदगी को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियानों से न केवल सीमा क्षेत्र स्वच्छ रहता है, बल्कि भारत और नेपाल के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द भी मजबूत होता है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से जीवन स्तर बेहतर होता है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। वैसे नो मैन्स लैंड पर स्वच्छता के मद्देनजर संयुक्त सफाई अभियान दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है।