उत्तर प्रदेशमहराजगंजमहराजगंजराज्य खबरें

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव के बाद इंडो–नेपाल सीमा पर सुरक्षा चेकिंग अभियान

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: मित्र राष्ट्र नेपाल में हाल ही में हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव और उसके परिणामों के बाद इंडो–नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। एडीजी मुथा अशोक जैन के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसएसबी रोड लक्ष्मीपुर क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष नवनीत नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर गहनता से जांच की। पुलिसकर्मियों ने वाहनों के कागजात की पड़ताल के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों में रखे सामान की भी बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान कई संदिग्ध वाहनों को रोककर पूछताछ भी की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी इंचार्ज मनीष पटेल सहित पुलिस बल के अन्य जवान भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया कि अवैध तस्करी और अन्य गतिविधियों को लेकर बार्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि सीमा पार से किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि न होने पाए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button