उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

रामलीला समिति के भजन मंडल प्रमुख का चयन संपन्न

सर्वसम्मति से विजय कसेरा चुनें गये भजन मंडल प्रमुख

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: जौनपुर ऐतिहासिक श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में सोमवार को देर शाम रामलीला भवन पर समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें समिति के भजन मंडल प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिरतुराम यादव ने किया।
बैठक में भजन मंडल और श्रीराम रथ भ्रमण को लेकर गहन विचार-विमर्श के बाद चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। लालजी अग्रहरि और मनोज जायसवाल ने संयुक्त रूप से भजन मंडल प्रमुख के पद हेतु विजय कसेरा का नाम प्रस्तावित किया। जिस पर राजकपूर अग्रहरि, राम नारायण अग्रहरि, रजनीश मोदनवाल सहित उपस्थित सभी ने विजय कसेरा के पक्ष में अपनी सहमति दी। सर्व सम्मति से विजय कसेरा भजन मंडल के नए प्रमुख चुने गए। तालियों की गड़गड़ाहट से भवन गूंज उठा। सभी उपस्थित लोगों ने नए प्रमुख को ढेरों बधाइयां व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button