जौनपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष
भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।चौबे ने गोरखपुर में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में गौतस्करों द्वारा एक नीट छात्रा की हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गौतस्करों ने गांव में घुसकर छात्रा का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी रत्नाकर चौबे ने इस घटना को ‘अत्यंत निंदनीय’ बताया।उन्होंने गाजीपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से हुई मौत का भी उल्लेख किया। रत्नाकर चौबे ने कहा कि जब कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहा था, तब पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने इसे ‘हार्ट अटैक’ का मामला बताया।सपा नेता ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को ‘पूरी तरह समाप्ति की कगार पर’ बताया। उन्होंने जौनपुर में अनुराग यादव और महेश यादव की हत्या तथा मुंगराबादशाहपुर में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या जैसी घटनाओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।रत्नाकर चौबे ने भाजपा नेताओं पर अपने ही कार्यकर्ता के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां सपा अपने कार्यकर्ताओं के लिए खड़ी रहती है, वहीं भाजपा के कार्यकर्ता की मौत पर कोई नेता सामने नहीं आया और ‘लोगों ने पल्ला झाड़ लिया’ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को इससे ‘सीख लेने की जरूरत’ बताई।






