निर्बल व जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य- एसडीएम नैंसी सिंह

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़:जिले में शनिवार को लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा मोहनगंज जेठवारा मार्ग पर देव मैरिज लान पड़वासी में कंबल वितरण समारोह का आयोजन पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला के सहयोग से आयोजित किया गया। कंबल वितरण का शुभारंभ एसडीएम सदर नैंसी सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया। कंबल वितरण के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसडीएम नैंसी सिंह ने कहा कि शीतलहर तथा ठंड से बचाए हेतु निर्बल वर्ग तथा जरूरतमंदों को कंबल का वितरण सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा भी जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जा रहा है ऐसे पुनीत कार्य में प्रशासन को सहयोग करने में समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित है। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा जरूरतमंद को कंबल वितरण करने के लिए लायंस क्लब के पदाधिकारियों तथा आयोजकों की एसडीएम ने सराहना की। इस दौरान पांच सौ से अधिक लोगों को कंबल वितरण किया गया।






