अपराधउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंशाहगंज

शाहगंज: फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, दहेज में गाड़ी और दो लाख की मांग का आरोप

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: शाहगंज के शाहपंजा मोहल्ले में एक महिला को उसके पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।

शादी के बाद बढ़ी दहेज की मांग

पीड़िता का निकाह 1 अप्रैल 2021 को सुल्तानपुर जिले के सूरापुर क्षेत्र निवासी मेराज के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में गाड़ी और दो लाख रुपये नकद की मांग करने लगे।

 

फोन पर भड़का विवाद, तलाक देकर तोड़ा रिश्ता

मुंबई में रहने वाले मेराज से पीड़िता ने भतीजे के जरिए कुछ सामान भेजने की बात की, जिससे वह भड़क गया। पहले उसने फोन पर गालियां दीं और फिर तीन बार “तलाक” कहकर रिश्ता खत्म कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहगंज कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। यह मामला तीन तलाक पर लागू कानून के बावजूद इस प्रथा के जारी रहने पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button