शाहगंज महोत्सव: स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच, 1 व 3 दिसंबर को होगा ऑडिशन
स्थानीय कलाकारों का होगा ऑडिशन

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: जौनपुर तहसील क्षेत्र के रामलीला मैदान में चार व पांच दिसंबर को आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव में प्रतिभाग करने के इच्छुक स्थानीय कलाकारों का एक और तीन दिसंबर को आडीशन होगा।
आडीशन में पास स्थानीय कलाकारों
शाहगंज रामलीला मैदान में 4-5 दिसंबर को महोत्सव। स्थानीय कलाकारों के लिए 1 व 3 दिसंबर को ऑडिशन। विधायक रमेश सिंह ने कार्यक्रम को परिवर्तन का प्रतीक बताया।
को ही मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। यह जानकरी महोत्सव में कार्यक्रम प्रबंधन का कार्य देख रहे शशि द्विवेदी ने दी है।आडीशन स्थानीय डाक बंगले में लिया जाएगा।
विधायक रमेश सिंह ने कहा कि महोत्सव परिवर्तन का सशक्त उदाहरण बन रहा हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उत्थान एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। लोक संस्कृति, पारम्परिक कला, सामाजिक समरसता के साथ कला व कलाकारों के उत्थान का कारण बने तभी आयोजन सार्थक होगा।शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं कों जन सामान्य तक पहुंच हों इस हेतु प्रचार प्रसार का माध्यम भी है यह कार्यक्रम।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में परिवार अपने पुत्र-पुत्री का विवाह ससम्मान कराते हैं। कहा सामूहिक विवाह न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ाता है, बल्कि आर्थिक बोझ से जूझ रहे परिवारों के लिए यह एक वरदान है।






