उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई
ग्राम प्रहरी गांवो में होली पर हुड़दंगियों की सूचना तत्काल दें-एसएचओ

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरपालपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पंकज ने शनिवार को ग्राम प्रहरियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में शांति व्यवस्था के साथ होली त्योहार मनाए जाने में वह अपने कर्तव्यों का पालन करें।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी होली के दिन शराब आदि का सेवन न करें तथा पूरे दिन गांव में मौजूद रहकर गतिविधियों पर नजर रखें।अगर कहीं कोई भी व्यक्ति होली त्योहार पर अराजकता या हुड़दंग की कोशिश करता है तो उसकी तत्काल थाने पर सूचना दें।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें तथा ग्रामीण क्षेत्रो में शांति व सौहार्दपूर्ण होली त्योहार मनाए जाने के लिए सहयोग करें व खुद संयमित रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करें।






