उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

सिकरारा के देवपुर गांव के शुभम सिंह चंदेल ने IAS परीक्षा में पाई 378वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में सिकरारा क्षेत्र के देवपुर (धोबहा) गांव निवासी शुभम सिंह चंदेल ने 378वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शुभम सिंह चंदेल, सिकरारा ब्लॉक में तैनात सोशल ऑडिटर दीनानाथ सिंह ‘छेदी’ के पुत्र हैं।

जैसे ही शुभम के चयन की खबर गांव और क्षेत्र में पहुंची, परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभम की इस बड़ी सफलता पर बधाई दी। शुभम की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि शुभम सिंह चंदेल ने कठिन परिश्रम और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। परिवार और गांव के लोगों का कहना है कि शुभम बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना था।

शुभम की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने परिवार को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button