दिल्ली/एनसीआर

सीतारमण पेरिस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस रवाना

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ‘न्यू ग्लोबल फाइनेंसिंग पैक्ट’ पर 22-23 जून को आयोजित होने वाले पेरिस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस के दौरे पर बुधवार को रवाना हुईं।

वित्त मंत्रालय ने ट्विट कर कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ‘न्यू ग्लोबल फाइनेंसिंग पैक्ट’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। 22-23 जून हो होने वाले इस शिखर सम्मेलन के मौके पर सीतारमण अपने समकक्षों के साथ बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगी। इस सम्मेलन का सह-आयोजन फ्रांस, बारबाडोस और भारत ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button