उत्तर प्रदेशबाराबंकी

सड़क पर बैठकर जिम्मेदारों को सुनाई खरी-खोटी 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। प्रदेश सरकार ने छुट्टा जानवरों के हित में कितने भी कार्य किए हो। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखती है। कभी यह जानवर किसानों के लिए मुसीबत बनते है, तो कभी यह बड़ी दुर्घटनाओं का सबब बनते है। इसके चलते भारी संख्या में लोग परेशान है।

देर रात थाना हैदरगढ़ के लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे के बारा टोल प्लाजा के नजदीक छुट्टा जानवरों से परेशान किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोनम किन्नर सड़क पर मौजूद जानवरों के बीच बैठकर जिम्मेदार अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाने लगी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम योगी के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। गौमाता के भूसे चारे का पैसा खा रहे हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में गौमाता इधर उधर भटक रही हैं। उक्त पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद से ही चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button