उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी विधानसभा में गूंजा ‘सेव अरावली, सेव लाइफ’ का नारा

सपा विधायकों ने पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा उठाया, सदन के भीतर और बाहर किया विरोध प्रदर्शन

जन एक्सप्रेस/ लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। सपा सदस्यों ने सदन के अंदर और बाहर “सेव अरावली, सेव लाइफ” के नारे लगाए, जिससे सदन का माहौल कुछ समय के लिए गरमा गया।सपा विधायकों ने कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला केवल एक भौगोलिक संरचना नहीं, बल्कि जीवनदायिनी प्राकृतिक धरोहर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके दोहन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, जिसका असर इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों पर भी पड़ रहा है।विधायकों ने कहा कि अरावली क्षेत्र भूजल संरक्षण, जलवायु संतुलन और जैव विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि इसे नहीं बचाया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।इस दौरान सपा सदस्यों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर भी नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों को गंभीरता से लेने और अरावली को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।शीतकालीन सत्र के दौरान यह मुद्दा सदन में चर्चा का केंद्र बना रहा और विपक्ष ने सरकार पर पर्यावरण के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button