उत्तर प्रदेशमहराजगंजमहराजगंजराज्य खबरें

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, 5950 पैकेट हुक्का फ्लेवर जब्त

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: भारतीय सीमा से सटे पड़ोशी राष्ट्र नेपाल के नवलपरासी जिले में सशस्त्र प्रहरी बल ने सीमावर्ती इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर बरामद किया है। झूलनीपुर सीमा नाके के पास बलिनगर के तरैनी इलाके में गश्त के दौरान यह सफलता मिली। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी जा रही है।

सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नंबर 26 गण के निमित्त प्रमुख डीएसपी प्रमोद खड़का के अनुसार, गश्ती टीम को क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं, जिसके बाद मौके की घेराबंदी की गई। तलाशी के दौरान तस्करी के लिए छिपाकर रखे गए 24 कार्टन हुक्का फ्लेवर बरामद किए गए। जांच में कुल 50 ग्राम के 5,950 पैकेट फ्लेवर पाए गए। नेपाली बाजार में इनकी कीमत प्रति पैकेट 300 सौ रुपये से अधिक बताई जा रही है, जबकि प्रारंभिक सरकारी मूल्यांकन भारतीय बाजार दर के आधार पर करीब 200 सौ रूपये नेपाली रुपये प्रति पैकेट किया गया है।

इसी आधार पर जब्त माल की कुल कीमत 11 लाख 90 हजार नेपाली रुपये निर्धारित कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए महेशपुर भंसार कार्यालय भेज दिया गया है। हालांकि स्थानीय बाजार दर के अनुसार इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये तक बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान गश्ती दल को देख तस्करी में शामिल लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि टीम ने मौके से तीन भारतीय नंबर की बाइक भी बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल तस्करी में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में नेपाली पुलिस प्रशासन अब फरार तस्करों की पहचान करने और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button