Crimeअपराधउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस में दिनदहाड़े फौजी की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

जन एक्सप्रेस/हाथरस: जनपद हाथरस में दिनदहाड़े एक भारतीय सेवा के जवान की गोली मारकर निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में हाथरस रोड पर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास हाईवे पर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार फौजी पर बाइक सवार और कार सवार हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले से बचने के लिए जवान कार छोड़कर जान बचाने को भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और नजदीक जाकर गोली मारकर मौके पर ही हत्या कर दी।

हाईवे पर अफरा-तफरी, इलाके में दहशत

दिनदहाड़े हाईवे पर हुई इस वारदात से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हमलावरों की तलाश में पुलिस

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हाईवे पर दिनदहाड़े फौजी की हत्या ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button