उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

एसपी ने अंतू थाने का किया औचक निरीक्षण, क्षेत्र में पुलिसिंग का भी लिया जायजा

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़:जनपद में बुधवार रात एसपी दीपक भूकर ने अन्तू थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कार्यप्रणाली, मालखाना, हवालात, महिला हेल्पडेस्क व मिशन शक्ति कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया। थाने पर लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गुण्डा व गैंगस्टर एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, गश्त व चेकिंग को प्रभावी बनाने तथा थाने के समस्त स्टाफ को प्रोफेशनल व संवेदनशील पुलिसिंग अपनाने हेतु निर्देशित किया। एसपी ने महिला हेल्पडेस्क से संबंधित कार्यों, महिला एवं बालिकाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों की विवेचना गुणवत्ता को और बेहतर करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने थाना स्टाफ को कानून-व्यवस्था के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं सहज समाधान सुनिश्चित करने निर्देश दिया। इसके अलावां एसपी दीपक भूकर द्वारा अन्तू थाना इलाके के बाबूगंज बाजार में पुलिस टीम द्वारा की जा रही चेकिंग स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का अवलोकन किया गया। उपस्थित पुलिस कर्मियों को सतर्कता बढ़ाने, प्रभावी गश्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजार क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग एवं नियमित चेकिंग को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button