:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने की जनसुनवाई, शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ता को कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button