उत्तर प्रदेशबहराइचराजनीति
सपा ने नामित किए विधानसभा अध्यक्ष
जन एक्सप्रेस/ संवाददाता
बहराइच। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए समाजवादी पार्टी ने बहराइच जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों के लिए अध्यक्ष नामित कर दिए हैं। इन सभी को क्षेत्र में रहकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन पश्चात समाजवादी पार्टी जनपद बहराइच के समस्त सातों विधानसभा अध्यक्षों की सूची जारी की गई।
जिले की विधानसभा 282 बलहा विश्राम सिंह यादव, 283 नानपारा अयोध्या प्रसाद सोनी, 284 मटेरा जवाहर यादव, 285 महसी मोहम्मद आसिफ, 286 बहराइच डॉ गौरव यादव, 287 पयागपुर राम सुरेश यादव, 288 कैसरगंज सफीउल्लाह अंसारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।