कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा गौशाला में हुआ गौ पूजन, गोवंशों को कराया गया विशेष भोग
गौ माता की सेवा और संरक्षण का लिया संकल्प, नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम ने किया आयोजन

जन एक्सप्रेस चित्रकूट:गोपाष्टमी के पावन अवसर पर सजी भक्ति और सेवा की अनुपम छवि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम द्वारा कान्हा गौशाला में गौ पूजन एवं गोसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ माता की पूजा-अर्चना कर उनकी महिमा और धार्मिक महत्व को याद किया गया।
गौ माता को अर्पित किया गया विशेष भोग
कार्यक्रम के दौरान गौवंशों को गुड़, चना पूड़ी, केला आदि खिलाकर उन्हें भक्ति और सेवा का विशेष भोग अर्पित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने ‘गौ सेवा – संस्कृति की रक्षा’ के संकल्प के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
गौ माता हमारी संस्कृति की आत्मा: आयोजन में उठी स्वर
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गौ माता न केवल जीवन का आधार हैं, बल्कि वे भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की आत्मा भी हैं। उनकी सेवा करना हमारा सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कर्तव्य है।
सामूहिक आस्था और सेवा का सुंदर उदाहरण
कान्हा गौशाला में हुए इस आयोजन में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, श्रद्धालुगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सबने मिलकर गौ माता की रक्षा व सेवा का संकल्प दोहराया।






