सपा की 57 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित
रामहर्ष जिलाध्यक्ष, सुनील कुमार निषाद महामन्त्री, अब्दुल मन्नान कोषाध्यक्ष बने

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन के उपरांत जिले की नई इकाई का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में अधिवक्ता राम हर्ष यादव फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

हरीश वर्मा उपाध्यक्ष

अब्दुल मन्नान कोषाध्यक्ष
प्रदेश नेतृत्व ने 57 सदस्यीय जंबोजेट जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें 09 उपाध्यक्ष 01 महामन्त्री, 01 कोषाध्यक्ष, 19 सचिव और 26 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने के साथ ही 02 लोगों को विशेष आमन्त्रित सदस्य बनाया गया है। सपा की घोषित नई टीम में जिले की सात विधान सभा से सक्रिय और चर्चित चेहरों को जोड़ने के साथ ही पूर्व मन्त्री शिवपाल सिंह यादव के निकटवर्तियों को भी प्राथमिकता दी गयी है।

सुनील कुमार निषाद महामंत्री
प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के उपरांत घोषित नई कार्यकारिणी में रामहर्ष यादव एडवोकेट जिलाध्यक्ष, जफ़र उल्ला खां, देवेश चंद मिश्र उपाध्यक्ष, शकील अहमद मेकरानी, अनिल कुमार यादव, डा आशिक अली, एड.उत्तम कुमार सिंह, मो.वसीम, कुंदन रावत, हरीश वर्मा उपाध्यक्ष, सुनील कुमार निषाद महासचिव, अब्दुल मन्नान कोषाध्यक्ष, सत्य प्रकाश त्रिपाठी सचिव, राम जी यादव, मिथुन बाल्मीकि, शिव कुमार गौतम, सीताराम केसरी, रितेश अग्रवाल, एड.मंजू चौधरी, अमित कुमार यादव, मो. सईद खा,एड. जंग बहादुर पाण्डेय, अकील अहमद खा,देवी दयाल यादव, अखिलेश यादव, मो. तारिक अंसारी, एड.आनंद प्रकाश यादव, अनवर खां, अजीत प्रताप सिंह, आनंद पाठक, विकास चौधरी, मुन्ना राईनी, जय किशुन राजभर, राम निवास आर्य, अजय पाल, राघवेन्द्र यादव, वीरेंद्र जायसवाल, अमित पाल, आशाराम निषाद, सुधीर यादव, शमशाद खां, तीर्थराम प्रजापति, मो. इलियास, जमालुद्दीन खां, बच्चाराम पासवान, राजीव तिवारी, रवीन्द्र सिंह ‘रिंकू’, आंजनेय बाजपेयी, विजय सेन, शय्यूब अहमद, संतोष कुमार राव, बिहारी लाल,रामधीरज शर्मा, स्वामी दयाल शुक्ल, हशिबुर्रहमान, वसीम शेरवानी, मगन श्रीवास्तव को जिला कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया गया है। हर्षित त्रिपाठी, मो. यासीन विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।






