उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

देव दीपावली पर सितारे उतरे जमी पर

रामजानकी मंदिर बौलिया घाट और बुढ़वा बाबा पोखरे पर हुआ भव्य आयोजन

जन एक्सप्रेस/शाहगंज : जौनपुर नगर में देव दीपावली का पर्व इस बार भव्य ढ़ंग से मनाया गया। बुधवार की देर शाम रामजानकी मंदिर बौलिया घाट और बुढ़वा बाबा मंदिर पोखरे पर हजारों दीप जलाकर श्रद्धालुओं ने देव दीपावली मनाया।
रामजानकी मंदिर बौलिया घाट पर महंत बाबा धीरज दास के नेतृत्व में 21 हजार दीप जलाए गए। बौलिया घाट पर मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह रहें। वहीं विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान रहें।
मंदिर महन्त बाबा धीरज दास ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य गंगा-जमुनी संस्कृति की परंपरा को जीवंत रखना और भक्ति भाव से नगर को आलोकित करना है।
वहीं नगर के बुढ़वा बाबा मंदिर पोखरे पर अक्षत अग्रहरि के नेतृत्व में 10 हजार दीपों से परिसर को सजाया गया। उन्होंने बताया कि दीपों की रौशनी से पूरा क्षेत्र जगमग करेगा और श्रद्धालु भगवान शंकर की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
देव दीपावली के अवसर पर दोनों ही स्थानों पर भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
इस मौके पर वीरेन्द्र सिंह बंटी, वेद प्रकाश जायसवाल, मनीष अग्रहरि, देवी प्रसाद पुष्प जीवी, प्रदीप जायसवाल, खुशबू जायसवाल, अनुपमा अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button