
जन एक्सप्रेस/पौड़ी :कोटद्वार मे आज परिवहन विभाग की टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गो की सड़को को गड्डा मुक्त करने का अभियान चलाया गया, इस अभियान की शुरुआत कोटद्वार के कोड़िया क्षेत्र से शुरू की गई जहां पर सड़क किनारे बने कई गड्डों को भरा गया.. आर टी ओ पौड़ी विमल पाण्डेय ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग मे तय किया गया था कि परिवहन विभाग द्वारा एक स्क्वाड बनाई जाएगी जो शहर के ऐसे गड्ढों को चिन्हित करेगी जिनसे दुर्घटना होने की सम्भवना हो .. ऐसे गड्डों को रेडी मिक्स मेटेरियल से भरा जायेगा ये ऐसा मेटेरियल हैँ जिसे सूखने मे अधिक समय नहीं लगता और इसके लिए ज़्यदा यातायात भी नहीं रोकना पड़ता..आज इस अभियान मे हमारे साथ परिवहन विभाग कोटद्वार और जी एस टी के अधिकारीयों ने इसमें श्रमदान किया हैँ…हमारा यह अभियान विशेष तौर पर कोटद्वार पौड़ी और श्रीनगर जैसे शहरों मे चलाया जायेगा.. वही इस मेटेरियल के बारे मे जानकारी देते हुए कम्पनी कर्मी ने बताया कि ये मेटेरियल आल वेदर फ्रेंडली है जिसे किसी भी मौसम मे प्रयोग किया जा सकता है..इस अभियान मे आर टी ओ पौड़ी विमल पाण्डेय, ए आर टी ओ कोटद्वार शशि दूबे, परिवहन कर अधिकारी जयंत वशिष्ठ और जी एस टी असिस्टेंट कमीशनर समेत अन्य कर्मी शामिल रहे..






