जिलाधिकारी को सर्वण आर्मी के प्रदेश सचिव ने सौंपा ज्ञापन

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सर्वण आर्मी के प्रदेश सचिव प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने डीएम डॉ दिनेश चन्द्र से मुलाकात करके भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के द्वारा बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर एक पत्र कर कार्यवाही की मांग की है।
प्रदेश सचिव प्रवीण तिवारी ने कहा कि खुटहन थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक राजीव उर्फ रज्जू की मौत पिटाई से नहीं, बल्कि फेफड़ों में संक्रमण के कारण हुई है।
रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। शाहगंज के क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी है।
इस मामले में भीम आर्मी पर सवर्ण समुदाय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस प्रशासन के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वर्तमान विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा पर भी टिप्पणी की गई।
उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष द्वारा इस प्रकार के आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने से सवर्ण समाज आहत है।प्रवीण तिवारी ने मांग की है कि यदि कोई दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन निर्दोष को फंसाया न जाए, ताकि जिले में अमन-चैन की स्थिति बनी रहे। उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को जाति या धर्म के आधार पर निशाना बनाना गलत है।





