जौनपुर: ‘दिशा’ बैठक में कड़ा एक्शन! राशन माफिया, अवैध खनन और सड़क सुरक्षा पर कड़े निर्देश जारी

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की उच्च स्तरीय बैठक में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सदर लोकसभा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आम जनता से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगी और कई सख्त निर्देश जारी किए गए।
बैठक में सांसद प्रिया सरोज, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
राशन वितरण में धांधली पर लगेगी लगाम
बैठक में गरीबों के राशन को लेकर गंभीर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के बाद कड़े निर्देश दिए गए हैं:
-
कोटेदार राशन वितरण में किसी भी तरह की धांधली या घटतौली न करें।
-
किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम राशन कार्ड की सूची से कटना नहीं चाहिए।
-
राशन कार्ड धारकों की अद्यतन (Updated) सूची सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।
अवैध खनन और पर्यावरण पर सख्त रुख (पिलकिछा घाट की होगी जांच)
पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों और भू-माफियाओं के खिलाफ भी कड़े तेवर दिखाए गए:
-
पिलकिछा घाट पर अवैध खनन की मिल रही शिकायतों पर अधिकारियों को तत्काल जांच कर सख्त विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
-
जिले में बिना अनुमति पेड़ों की अवैध कटाई पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा गया है।
हाईवे पर सुधरेगी सड़क सुरक्षा, बंद होंगे ‘अवैध कट’
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और पुलिस को निर्देश दिए गए:
-
नेशनल हाईवे पर लगे गलत या भ्रमित करने वाले साइनेज (Signboards) को तुरंत हटाया जाए।
-
हादसों का सबब बनने वाले डिवाइडरों के बीच के अवैध कट्स को तत्काल बंद किया जाए।
-
दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों (Black Spots) को चिह्नित कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय और मिड-डे मील पर निर्देश
शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए भी मंथन हुआ:
-
“बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना का दायरा बढ़ाते हुए कस्तूरबा विद्यालयों को भी इससे जोड़ने को कहा गया है।
-
स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तारों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
-
मिड-डे मील (MDM) में बच्चों को मीनू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण और प्रोटीन युक्त भोजन देने पर जोर दिया गया।
स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सेवाएं
-
सीएचसी बदलापुर सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
-
किसानों को समय पर उत्तम क्वालिटी के बीज और खाद (उर्वरक) उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
अंत में, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए हर एक निर्देश का शत-प्रतिशत और समयबद्ध तरीके से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।






