उत्तर प्रदेशहमीरपुर

अवैध मोरम धुलाई पर सख़्त कार्रवाई, एआरटीओ ने कई अवैध सैन्टर कराए बंद

राठ रोड पर चल रहे गैरकानूनी धुलाई केंद्रों से सड़क और पानी दोनों को हो रहा था भारी नुकसान

हमीरपुर, जन एक्सप्रेस।लंबे समय से राठ रोड क्षेत्र में पम्प लगाकर ट्रकों में भरी मोरम की धुलाई कर रहे अवैध सैन्टरों पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। तेज़तर्रार एआरटीओ अमिताभ राय ने मार्ग निर्माण की कार्यदाई संस्था जीएचवी तथा स्थानीय पुलिस के सहयोग से ऐसे सभी अवैध धुलाई केंद्रों को बंद करा दिया।एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि इन अवैध मोरम धुलाई सैन्टरों के कारण सड़क को भारी क्षति पहुँच रही थी, वहीं प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की भी बर्बादी हो रही थी।

मोरम की धुलाई से सड़क पर फैली कीचड़ दुर्घटनाओं को खुला न्योता दे रही थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही थी।उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन की सक्रियता की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button