उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

अनमैप्ड मतदाताओं पर सख्ती, लापरवाही पर चेतावनी

डीएम की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा, उत्कृष्ट एईआरओ सम्मानित

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चंन्द्र की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के द्वितीय चरण में अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस तामील, साक्ष्य मिलान एवं सुनवाई की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने विधानसभावार समस्त ईआरओ एवं एईआरओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत नोटिस तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान साक्ष्य मिलान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एईआरओ को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया। वहीं, खराब प्रगति वाले एईआरओ को कड़ी चेतावनी देते हुए अगले एक से दो दिनों में कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूरी गंभीरता व पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, समस्त ईआरओ एवं एईआरओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button