उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

दबंगों के हौसले बुलंद: जमीन विवाद में महिला पर चाकू से हमला, मोबाइल भी तोड़ा

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर जनपद में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे पुलिस की मौजूदगी के बाद भी वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे। जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला पर कथित रूप से सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया गया और सबूत मिटाने के लिए उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया।


क्या है पूरा मामला?

पीड़िता साक्षी जायसवाल के अनुसार, विवाद जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर है। आरोप है कि राजदेव यादव, रोहित यादव और राहुल यादव जबरन उनकी जमीन की दीवार पर कब्जा कर निर्माण कार्य करवा रहे थे।

पीड़िता ने पुलिस सहायता नंबर UP 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया।


पुलिस के जाते ही दोबारा शुरू हुआ निर्माण, फिर हमला

साक्षी का आरोप है कि पुलिस के रवाना होते ही आरोपियों ने फिर से निर्माण शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों और उनकी पत्नियों ने मिलकर मारपीट की।

पीड़िता के मुताबिक, रोहित यादव की पत्नी ने उन पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथ ही राजदेव और रोहित ने उनके पेट पर घूंसे मारे।


सबूत मिटाने के लिए मोबाइल तोड़ा

साक्षी का कहना है कि जब वह घटना का वीडियो बनाने लगीं, तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया, ताकि कोई साक्ष्य न बचे। इसके बाद उन्होंने अपनी मां के फोन से Women Power Line 1090 पर संपर्क किया और थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button