अखिलेश का जोरदार स्वागत, पहुंचे कार्यकर्ता के घर

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
मसौली-बाराबंकी। मंगलवार को रौनाही अयोध्या में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे अखिलेश यादव का हाईवे स्थित रसौली में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए सभी में जोश भरा। जिसके बाद अखिलेश अपने तय कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ता ज्ञान सिंह यादव के घर पहुंचकर अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात की। बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अयोध्या में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार सुबह लखनऊ से कार से निकले थे। जिले की सीमा में उनका काफिला पहुंचते पर रसौली में करीब दिन में 12 बजे सपाइयों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद वह अपने तय कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ता ज्ञान सिंह यादव के घर सफदरगंज पहुंचे और अन्य पार्टी पदाधिकारियों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।