उत्तर प्रदेशप्रयागराजराज्य खबरें

यूजीसी विधेयक पर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हुई छात्र झड़प, वीडियो वायरल

प्रयागराज में छात्र राजनीति गरमाई, केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में झड़प के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जन एक्सप्रेस/प्रयागराज: यूजीसी विधेयक को लेकर प्रयागराज में छात्र राजनीति एक बार फिर गरमा गई। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्र गुटों के बीच तीखी झड़प हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली और कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यूजीसी विधेयक को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। एक छात्र गुट ने आरोप लगाया है कि दूसरे गुट के छात्र उनके पास आकर अचानक मारपीट करने लगे।

घटना के बाद परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अभी तक किसी गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। छात्र संगठनों का कहना है कि यूजीसी विधेयक को लेकर अलग-अलग मत हो सकते हैं, लेकिन हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button