उत्तराखंडकाशीपुर

कॉपी जांच में गड़बड़ी का आरोप, छात्रों ने कॉलेज की छत पर चढ़कर किया अनोखा प्रदर्शन

 विधायक पहुंचे मौके पर, मिला पुनर्मूल्यांकन का आश्वासन

जन एक्सप्रेस/काशीपुर: राजकीय आदर्श महाविद्यालय के बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने अंग्रेजी विषय में मूल्यांकन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को कॉलेज की छत पर चढ़कर धरना दे दिया। मामला तब शांत हुआ जब क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ स्वयं मौके पर पहुंचे और कॉपी पुनर्मूल्यांकन का आश्वासन दिलाया।

31 में से 32 विद्यार्थी हुए फेल, छात्रों ने उठाई जांच की मांग

विद्यार्थियों का कहना है कि इस वर्ष बीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में 38 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, लेकिन अंग्रेजी विषय में 31 विद्यार्थी फेल कर दिए गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि मूल्यांकन में गंभीर लापरवाही हुई है और पुनर्मूल्यांकन (रीचेकिंग) की मांग की थी, जो पूरी न होने पर छात्रों ने छत पर धरना दे दिया।

विधायक ने जताई नाराजगी, उठाए जीरो ग्रेड पॉइंट पर सवाल

सूचना मिलते ही विधायक तिलकराज बेहड़ कॉलेज पहुंचे और छात्रों के भविष्य पर चिंता जताते हुए कहा,

31 छात्रों का एक साथ फेल होना मूल्यांकन प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।”

 

उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से बात कर पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। प्रशासन ने दो दिन का समय लेकर कॉपी पुनः जांचने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।

समर्थ पोर्टल बंद, छात्रों ने प्रवेश प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई

एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, तकनीकी त्रुटियों से कई छात्र हुए प्रवेश से वंचित

दूसरी ओर, सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने समर्थ पोर्टल की खामियों को लेकर कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

जिला संयोजक कमल चंद्र जोशी के नेतृत्व में छात्रों ने कहा कि

समर्थ पोर्टल बंद होने और तकनीकी खामियों की वजह से सैकड़ों छात्र प्रवेश से वंचित हो रहे हैं।”

 

उन्होंने पोर्टल दोबारा शुरू करने और तकनीकी त्रुटियां दूर करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button